दोस्तों मानव मन एक खूबसूरत चीज है, एक बार जब आप कमी, नफरत, असफलता और नकारात्मकता के बारे में सोचना शुरू कर देते हैं, तो आपका दिमाग आपको वैसे ही विचारों में डुबा देगा । यह आपको दुःखी, नकारात्मक, असफल होने के लिए बाध्य करेगा।
लेकिन खूबसूरती यह है कि यदि आप बहुतायत, अबंडन्स, प्रेम, सफलता और सकारात्मकता के विचारों के बारे में सोचते हैं, तो आपका दिमाग उन विचारों पर ही केंद्रित हो जाता है और आपको केवल अच्छे विचार सोचने के लिए प्रेरित करता है। आपको नयी ऊर्जा से भर देता है, और आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में पूरीताक़त से काम करना शुरू कर देते हैं।
तो प्रश्न ये है कि आपको ऐसा क्या है जो सकारात्मक विचारों के बारे में सोचने से रोक रहा है और आप स्वयं की मदद कैसे कर सकते हैं?
तो मेरे हिसाब से उत्तर है: हमेशा उस पर ध्यान केंद्रित करें जो आप चाहते हैं, ना कि उस पर जो आप नहीं चाहते हैं।
उदाहरण के तौर पर:
-यदि आपको एक निश्चित धनराशि की आवश्यकता है, तो आप पैसे प्राप्त करने में आने वाली बाधाओं पर ध्यान केंद्रित ना करें और ना ही ये सोचें कि मुझे ये धननही मिलेगा, मैं इसके लायक नही हूँ, या समाज में इतना पैसा है ही नही। आप बस उस धन को प्राप्त करने पर ही ध्यान केंद्रित करें, ये सोचें कि आप इसके लायकहैं और ब्रह्माण्ड में सभी के लिए पर्याप्त धन है। फिर आप देखेंगे कि आपका मन आपके पास नए नए अवसर ले कर आएगा और आप सफल हो जायेंगे।
-ऐसे ही, यदि आपको मनचाही नौकरी चाहिए, तो इस बात पर ध्यान दें कि आप उसे पाने के लिए आप बेहतर कैसे कर सकते हैं। उन विचारों पर ध्यान केंद्रित नाकरें जो आपको रिजेक्शन दिखाते हैं, या बता रहे हैं कि आप योग्य नहीं हैं, आप में कमी है। हमेशा याद रखें कि आप योग्य हैं अपने सपनों को साकार करने में।आप बस सकारात्मक विचारों के साथ, मेहनत और प्रयासरत रहें।
-सेहत के लिए भी, अगर आप अच्छी सेहत चाहते हैं तो बेहतर होने पर ध्यान दें। ना कि ये सोचें कि मैं ठीक नही हो सकता, मेरा वजन अधिक है, मेरे पास कसरतकरने के लिए समय नहीं है, या जिम जाने के पैसे नही हैं। दोस्तों यदि आपके पास सोशल मीडिया पर पोस्ट स्क्रॉल डाउन करने का पूरा समय है लेकिन आप 15 मिनट भी नहीं निकाल सकते तो इसका सीधा मतलब है कि आप आलसी हैं और आपके पास बहानों की कमी नही है। घर पर ही कसरत करें, सक्रिय रहें और मजबूत बनें!
अंत में यही कहूँगा कि- केवल वही सोचें जो आप चाहते हैं, इससे आपको बहुत मदद मिलेगी और आपको अपनी इच्छाओं को पूरा करने के तरीके केबारे में विचार मिलेंगे। कमी, नफरत, ईर्ष्या के विचारों को कूड़े में फेंक दें।
आप लायक हैं, आप एक बार ठान लेंगे तो सारी कायनात आपको आपके सपने पूरे करने में मदद करेगी। तो मेरे साथियों आज ही से अपने विचारों को बदलें, अभी ही करें, और दुनिया जीत लें।
धन्यवाद।

Comments
Post a Comment